सोनभद्र

दो आटो की आमने सामने टक्कर मे एक की मौत , आठ घायल

पन्नूगंज/ सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

चतरा क्षेत्र के भवानी गांव के पास तेज रफ्तार दो आटो अनियंत्रित होकर आमने सामने टक्कर में एक की मौत हो गई दो की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया शेष पांच का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई जानकारी के अनुसार आर्य कुमार पुत्र जयराम उम्र 40 वर्ष निवासी शाहगंज उसरी कला, जोखू प्रसाद पुत्र टेंगरी प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी शाहगंज उसरी कलां,मंजू देवी पति तुलसी राम हरिजन उम्र 40 वर्ष निवासी

कोल्हुआ, थाना अधौरा बिहार, पूजा पति चंदन चेरो उम्र 30 वर्ष निवासी सलखन थाना चोपन, मनीषा विश्वकर्मा पति सुनील विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी वैनी, कृष्णा विश्वकर्मा पुत्र सुनील विश्वकर्मा उम्र 5 वर्ष निवासी वैनी, आत्मा खातून पति रहमत अली उम्र 60 वर्ष निवासी सरगम, थाना कोन, विजय बहादुर पुत्र फेकन हरिजन उम्र लगभग 58 वर्ष निवासी रायपुर सभी लोग ऑटो में बैठकर कोई अपने घर तो कोई अपने रिश्तेदारी में जा रहा था दोपहर लगभग 12 बजे मुख्य मार्ग पर सवारी ऑटो ज्योंही भवानी गांव के सामने पहुंचा विपरीत दिशा से आ रहे दोनों सवारी ऑटो का एक दूसरे से जबरदस्त टक्कर हो गया जिसमें दोनों सवारी ऑटो में बैठे लोग घायल हो गए दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई आसपास के लोग दौड़ पड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दिया

पन्नूगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचवाया। जहां आर्य कुमार विश्वकर्मा 40 वर्ष पुत्र जयराम विश्वकर्मा निवासी उसरी कला थाना शाहगंज को मृत घोषित कर दिया वहीं जोखू प्रसाद और विजय बहादुर की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए एंबुलेंस से रेफर कर दिया शेष पांच का इलाज कर उन्हें छुट्टी दे दी गई

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात