सोनभद्र

औड़ी मोड़ चौराहा व झूलनट्राली फोरलेन पर लगने वाले साप्ताहिकी सब्जी बाजार को शिफ्ट करने की कवायद जल्द

अनपरा/सोनभद्र औड़ी मोड़ चौराहा व झूलनट्राली फोरलेन पर लगने वाले साप्ताहिकी सब्जी बाजार को शिफ्ट करने की कवायद जल्द औड़ी शक्तिनगर फोरलेन पर लगने वाले साप्ताहिकी सब्जी बाजार से आए दिन जाम व दुर्घटना की आशंका को देखते हुए अनपरा पुलिस की पहल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व परियोजना प्रबंधकों के साथ एक बैठक कर सब्जी बाजार को अन्यंत्र जगह शिफ्ट करने पर विचार-विमर्श किया गया। अनपरा एसएचओ शेषानाथ पाल ने बताया कि जन समस्याओ को देखते हुए औड़ी मोड़ चौराहा व झूलनट्राली फोरलेन पर लगने वाले साप्ताहिकी सब्जी बाजार को आसपास शिफ्ट करने पर मौजूद लोगों से राय ली गयी है । जिस पर कुछ लोगों ने सुझाव दिया है कि औड़ी मोड पर लगने वाले बाजार को दुराशनी मंदिर के समीप या काशीमोड़ से अनपरा बाजार जाने वाले मार्ग के समीप लगाया जाय। झूलनट्राली ककरी मे लग रहे बाजार को ककरी परियोजना के आवासीय परिसर में शिफ्ट किया जा सकता है। सभी का विचार सुनने के बाद पुलिस ने आगे इस पर फिर से परियोजना प्रबंधकों व अन्य संबंधित विभागों से बात कर आगे की रणनीति बनाने का आश्वासन दिया है । अनपरा पुलिस की इस पहल को काफी सराहा जा रहा है। परिक्षेत्र में प्रतिदिन सड़क पर सज रही दुकानों से आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर एसएसआई विनोद यादव, अनपरा चेयरमैन विश्राम प्रसाद वैसवार, औड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष रविजीत सिंह कंग, लैंको, हिंडालको, एनसीएल परियोजना के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात