सोनभद्र

राबर्ट्सगंज स्थित पेट्रोल पंप का 22 लाख का 24 हजार लीटर से भरा टैंकर पुलिस ने किया जप्त मचा हड़कंप

सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) राबर्ट्सगंज स्थित पेट्रोल पंप का 22 लाख का 24 हजार लीटर से भरा टैंकर पुलिस ने किया जप्त मचा हड़कंप। विधानसभा चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गठित एफएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान सिंगरौली झिंगुरदह रोड पर डीजल से भरा टैंकर पकड़ा है। प्राप्त जानकारी अनुसार टैंकर सोनभद्र से मोरवा होते हुए बीपीआर कंपनी खड़िया जा रहा था की तभी जाच दल के हत्थे चढ़ गया। उक्त डीजल टैंकर HR 55W4996 मे 24 हजार लीटर डीजल 21 लाख 67हजार 200 व टैंकर की कीमत 15 लाख कुल 36 लाख 67 हजार 200 अवैध परिवहन करते पाया गया है। जो पेट्रोलियम उत्पाद (भण्डारण प्रदाय रख रखाव ) अधिनियम 1999 का उल्लंघन पाये जाने से वाहन डीजल टैंकर के आरोपी चालक अरविंद पांडेय पिता बालकृष्ण निवासी डुमरिया राबर्ट्सगंज के विरुद्ध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। सिंगरौली पुलिस ने बताया कि एमपी से सस्ता डीजल एनसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनियों में खपाया जा रहा था। इस मामले मे पुलिस पंप संचालक व कंपनी के नुमाइंदों की भी भूमिका की जाच करेगी। यूपी एमपी के बीच डीजल के कीमत का अंतर व पंपों से होने वाली फुटकर व तेल डिपो से बड़े कारोबारियो को सीधे तौर पर होने वाले थोक डीजल आपूर्ति में भिन्नता का लाभ भुनाने के लिए यूपी के तेल कारोबारी लंबे अरसे से इस धंधे से जुड़े है। पुलिस के मुताबिक 24 हजार लीटर डीजल टैंकर में पंप के नाजल से राबर्ट्सगंज स्थित एक पंप से भरा गया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App