सोनभद्र

नारी वंदन कार्यक्रम में सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर डाला प्रकाश

दुद्धी, सोनभद्र। मोदी-योगी की सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। दशकों से लंबित महिला आरक्षण बिल समेत कई अन्य योजनाओं को लागू करके आधी आबादी के आत्मसम्मान बढाने का काम किया गया है। यह उद्गार शनिवार को ब्लाक सभागार में आयोजित नारी वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद राम शकल ने व्यक्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता पूर्व विधायक नगर पालिका सोनभद्र की चेयरमैन रूबी प्रसाद व् विधायक राम दुलार गोंड समेत अन्य वक्ताओं ने विशेष कर महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। दुर्गावती देवी की अध्यक्षता में आहूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मंडल की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह व ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी समेत अन्य महिला वक्ताओं ने पीएम व् सीएम का योजनाओं एवं महिला सुरक्षा से जुड़े अभियानों की जमकर सराहना करते हुए आभार व्यक्त की। समारोह का संचालन पार्टी से जुड़ी शारदा खरवार ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, जीत सिंह खरवार, ज्योति जायसवाल, रूपा गुप्ता, कलावती, चमेली आदि महिलाएं शामिल थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात