सोनभद्र

दुद्धी को जिला बनाने के लिए जोरदार प्रदर्शन, चार व पांच नवंबर को प्रदेश स्तरीय बैठक तय

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में स्थानीय मुंसिफ कोर्ट गेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करने वाले सिविल बार संगठन, दुद्धी बार एसोसिएशन के तमाम अधिवक्तागण और जिला बनाओ मोर्चा के सदस्यगण मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने को लेकर आंदोलन आज कई दशकों से चलाया जा रहा है। सब मानक पूरा होने के बावजूद भी प्रदेश सरकार ध्यान नहीं दे रही है। आंदोलन प्रदेशव्यापी बनाने के दृष्टिकोण और ठोस रणनीति तैयार किये जाने हेतु आगामी चार और पांच नवंबर को एक प्रदेश स्तरीय बैठक करके इसे और व्यापक और प्रभावशाली बनाने का निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामपाल जौहरी एडवोकेट, सतनारायण यादव एडवोकेट, राम जी पांडेय एडवोकेट, आशीष गुप्ता एडवोकेट,अरुणोदय जौहरी एडवोकेट,रामनरेश, एडवोकेट, मोहर सिंह एडवोकेट रेणु गुप्ता एडवोकेट, सहित राकेश गुप्ता और राकेश अग्रहरी आदि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात