सोनभद्र

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जित हुईं देवी प्रतिमाएं

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील मुख्यालय पर नवरात्रि पर्व पर स्थापित देवी प्रतिमाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार की देरशाम शिवाजी तालाब में विधि विधान पूर्वक विसर्जित किया गया। शासन के दिशा निर्देश के तहत मां काली मंदिर, संकट मोचन, पंचदेव एवं रामनगर के शिव मंदिर समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं को रथ पर सवार कर उन्हें नगर भ्रमण कराया गया। सभी प्रतिमाएं विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए खेल मैदान पर पहुंची। वहां रावण दहन के पश्चात सभी प्रतिमाएं एक साथ होकर देरशाम शिवाजी तालाब पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। आयोजकों द्वारा विधि विधान पूर्वक मातारानी की विदाई कर उन्हें अगले साल आने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर तालाब के सभी घाटो पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। इसके अलावा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार के हादसे की गुंजाइश न रहे, इसके लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, कोतवाल नागेश सिंह, चौकी इंचार्ज आशीष पटेल भारी दल बल के साथ मुश्तैद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात