सोनभद्र

सहकारी क्रय विक्रय समिति के व्यक्तिगत डायरेक्टर का मतदान सम्पन्न

बूथ पर पुलिस के जवान रहे सक्रिय

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय समिति के व्यक्तिगत डायरेक्टर की तीन सीटों पर की सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए हर बूथ पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। मतदान के लिए पहचान पत्र देखने के बाद कैंपस में प्रवेश करने दे रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज आशीष पटेल, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज सहित अन्य थाना के थानाध्यक्ष ने संभाल रखी थी। व्यक्तिगत में तीन डायरेक्टर पद के लिए 2989 मत में 1164 मत पड़े। जिसमें व्यक्तिगत डायरेक्टर पद पर अनार्वती देवी 804, आसिफ आलम 788, आशीष कुमार 799, इंदु देवी 299, पंकज कुमार 334, रामसुरेश 277 मत प्राप्त किया। 40 मत निरस्त हुआ। सबसे ज्यादा मत अनार्वती देवी 804, आसिफ आलम 788, आशीष कुमार 799 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। इसकी घोषणा निर्वाचन अधिकारी रमेश कुमार ने किया। निर्वाचन अधिकारी ने सूचना चस्पा कर कहा कि समस्त परिणाम मा0 उच्च न्यायालय रिट याचिका संख्या cn-27208 में अंतिम निर्णय के अधीन होंगे। सभापति उपसभापति का चुनाव वृहस्पतिवार को होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान