सोनभद्र

प्रशासन के निर्देशन में ओबरा नगर पंचायत द्वारा नगर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में लगवाया गया सीसीटीवी

सफाई, प्रकाश व स्वच्छ जल सहित सभी जरूरी कार्यो के लिए तत्पर है नगर पंचायत-श्रवण पासवान

ओबरा, सोनभद्र (नीरज भाटिया)।शासन के निर्देश पर ओबरा नगर पंचायत द्वारा नगर के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में समिति के निगरानी में सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया है।जहाँ सभी पूजा पंडालो में साफ सफाई व लाइट की समुचित व्यवस्था नगर पंचायत की ओर से कराया गया है।वही कुछ स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर चलंत शौचालय एवं पानी टैंकर की व्यवस्था नगर पंचायत की ओर से की गई है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ओबरा पुलिस द्वारा पूजा के दौरान पूजा पंडालो में सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखने का निर्देश जारी किया गया था ताकि सारी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।स्थानीय प्रशासन द्वारा अफवाह से बचने, भीड़ में घूम रहे असामाजिक तत्व के लोगों की पहचान कर तुरंत इसकी सूचना पूजा पंडालों में नियुक्त समिति पदाधिकारियों द्वारा दिये जाने की अपील भी की थी।वही नगर के सभी 11 दुर्गा पूजा पंडालों में व्यवस्था को सकुशल संपन्न कराए जाने में निगरानी कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष पति श्रवण पासवान ने बताया कि प्रशासन के निर्देशानुसार नगर में सभी दुर्गा पूजा व रामलीला स्थल पर सफाई प्रकाश व स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था के साथ साथ सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाया गया है।साथ ही मूर्ति विसर्जन स्थल पर सफाई प्रकाश की व्यवस्था के साथ आने जाने का मार्ग सही कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App