सोनभद्र

शारदीय नवरात्रि के नवमी पर पूजा पंडालों में उमड़ी भक्तों की भीड़

शिक्षा निकेतन दुर्गा पूजा ग्राउंड में हवन पूजन के साथ भव्य भंडारा

ओबरा, सोनभद्र (नीरज भाटिया)। शारदीय नवरात्र के अ‍ंतिम दिन दुर्गा पूजा पंडालों में हवन पूजन व कार्यक्रमो की धूम रही। कहीं कढ़ी चावल तो कही खीचड़े प्रसाद का वितरण होता रहा। इस दौरान भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। इसमें महिलाओं की संख्‍या भी काफी अधिक रही।वही शिक्षा निकेतन दुर्गा पूजा समिति के बॉबी सिंह व एड0 एस के चौबे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भण्डारा हो रहा है नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। जैसा कि इनके नाम से ही स्पष्ट है कि मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली देवी हैं। शास्त्रों के अनुसार, महादेव ने भी माता सिद्धिदात्री की कठोर तपस्या कर इनसे सभी आठ सिद्धियां प्राप्त की थीं। इन्हीं देवी की कृपा से ही महादेव की आधी देह देवी की हो गई थी और वे अर्धनारीश्वर कहलाए थे। नवरात्र के नौवें दिन इनकी पूजा के बाद ही नवरात्र का समापन माना जाता है।कहा जाता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन से मां दुर्गा प्रसन्न होती है।इस दौरान भन्डारे में नगर पंचायत अध्यक्ष पति श्रवण पासवान,रजनीश अग्रवाल,पवन जिंदल,अंवेश अग्रवाल,बंसी गर्ग,केशव विक्छल, रघुनंदन अग्रवाल,पंचू शुक्ला,रमेश सिंह यादव, नीरज भाटिया,विजय अग्रवाल,संदीप जिंदल,नवीन बंसल,श्रीनिवास बंसल,सभासद अमित गुप्ता,आनंद जायसवाल,वीरेंद्र मित्तल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात