सोनभद्र

चोपन पुलिस ने बिछड़े हुये बालक को परिजनो से मिलाया

चोपन/ सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

प्रातः लगभग 10.00 बजे जन शिकायत पर उ0नि0 उमाशंकर यादव एवं महिला आरक्षी रिंकी पाल व शकुंतला सरोज द्वारा थाने पर आये शिकायत कर्ताओं की बारी बारी जनसुनवाई की जा रही थी कि थाने के मुख्य आरक्षी शहंशाह आलम अपने साथ लगभग 07 वर्ष के बालक को लेकर मेरी तरफ बढ रहा था जिसको मैने ध्यान से देखा तो उस बच्चे के चेहरे पर घबराहट एवं बेचईनी झलक रही थी । मेरे द्वारा प्रश्नवाचक मुद्रा में मुख्य आरक्षी शहंशाह आलम की तरफ देखा गया तो उसने बताये कि मै अपने बीट क्षेत्र तेलगुड़वा में मौजूद था कि यह बालक मुझे सुनसान स्थान पर असहाय स्थिति में मिला है जो अपना नाम पता नही बता पा रहा है तब मेरे एवं महिला आरक्षी रिंकी पाल व शकुंतला सरोज के द्वारा उसे विश्वास में लेकर प्यार से समझाते हुए नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम उमेश और अपने पिता का नाम सूरज बताया । गांव के बारे में पूछने पर वह पुनः धीरे धीरे सिसकिया लेते हुए गांव खैरटिया ओबरा जिला सोनभद्र बताया यह सुनते ही हम सभी तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए जरिए दूरभाष थाना ओबरा से ग्राम खैरटिया के चौकीदार का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर जयप्रकाश पुत्र हरिप्रसाद के मोबाइल नंबर 751864426 पर सूचना दी गई तो चौकीदार जयप्रकाश अपने साथ बालक के पिता सूरज पुत्र राम कृत निवासी खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के साथ थाने पर आये और मेरे द्वारा पूछने पर बताये कि साहब यह मेरा ही बालक है जो आज सुबह घर से बिना किसी को बताए निकल गया था जिसकी खोजबीन की जा रही थी लेकिन दिनभर कुछ पता नहीं चला सूचना मिलने पर भागा भागा आपके पास आया हूँ । मेरे पास बैठा उमेश आने वाले व्यक्ति को देखकर पापा पापा कहकर रोने लगा और अपने पिता के गले लग गया । उमेश के पिता सूरज भी अपने बेटे उमेश को सुरक्षित पाकर रोने लगा जब हम लोगो ने रोने का कारण पूछा तो वह रोते रोते बोला कि साहब यह खुशी के ऑशु है आज आप लोगो ने मेरे और मेरे परिवार के लिए अनमोल कार्य किया है।

*पुलिस टीम का विवरण*
1.प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2.व0उ0नि0 उमाशंकर यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
3.मुख्य आरक्षी शहंशाह आलम, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
3.महिला आरक्षी रिंकी पाल, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
4.शकुंतला सरोज, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App