सोनभद्र

महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ शक्तिनगर मे एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

शक्तिनगर/सोनभद्र महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई- तृतीय के तत्वावधान में मिशन शक्ति 4.0 जागरूकता अभियान के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ‘मुख्य अतिथि सह की नोट स्पीकर’ के रूप में ‘प्रफेसर संजय’ समाज कार्य विभाग महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने स्वयंसेवकों के साथ अन्त:क्रियात्मक संवाद के क्रम में सोशल जेंडर और जेंडर स्टडीज पर सहभागियों का ध्यान आकर्षित किया। भारतीय समाज में ग्रामीण और जनजातीय जीवन में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक विकास के प्रयासों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति 4 फेज” में जनजागृति के लिए महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर की योगदान की सराहना की और छात्र-छात्राओं के अनेक प्रश्नों का समाधान सुझाए।

कार्यक्रम की शुरुआत परिसर प्रभारी डाॅ० प्रदीप कुमार यादव द्वारा मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजय सर के स्वागत से हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-तृतीय के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ० विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी सहभागियों और सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति के समन्वयक डाॅ० मानिक चंद पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डाॅ० विनोद कुमार पाण्डेय ने किया। इस आयोजन में डाॅ० अनिल कुमार दूबे, डाॅ० महेश कुमार श्रीवास्तव, श्री मदनलाल, डाॅ० मनोज कुमार गौतम, डाॅ० रजनीकांत राम, डाॅ० दिनेश कुमार, डाॅ० निशा कुमारी डाॅ० ओमप्रकाश यादव, श्री अभिषेक कुमार डाॅ० रणबीर प्रताप सिंह, डाॅ० अविनाश कुमार दुबे, गोपाल, अनीष, सपना, संध्या आदि ने सक्रिय सहभागिता निभाया।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात