सोनभद्र

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

विंढमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

विकास खण्ड दुद्धी के अंतर्गत महुली ग्राम पंचायत में न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महुली स्थित खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे खण्ड शिक्षा अधिकारी दुद्धी महेंद्र मौर्या ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल-कूद जैसे आयोजन विद्यर्थियों के लिए अति आवश्यक है जिससे उनका शारीरिक, मानसिक विकास होता है।इस लिए बच्चों को ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित करने की आवश्यकता है।

संकुल प्रभारी बृजेश गुप्त तथा लोकपति वर्मा के देखरेख में छात्राओं द्वारा आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में100 मीटर ,200 मीटर दौड़, उच्ची कूद,कब्बड्डी, खो खो,डिस्कस थ्रो इत्यादि प्रतियोगिता में बालक बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें बच्चे उत्साहित दिखे।वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में पहुचीं ब्लाक प्रमुख दुद्धी रंजना मणि चौधरी ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया तथा अच्छे प्रदर्शन पर बच्चों को सुभकामनाएँ दी गई । इस मौके पर एआरपी मनोज कुमार जायसवाल,ऋषिनारायन, कामता प्रसाद कन्नौजिया,राममूरत वैश्य,धर्मेन्द्र सिन्हा, अनिल कुमार,मु शिकन्दर,प्रकाश चंद पटेल,सन्तोष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।इस मौके पर आयोजन स्थल की साज-सज्जा के लिए रंगोली बनाई गई थी जिसमें शिक्षिका मीरा यादव,सुभाषिनी पांडे,प्रियंका,स्वाति कुमारी, सुमित्रा देवी का विशेष सहयोग रहा। खेलकूद के मुख्य कोच दयाशंकर कुशवाहा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन शिवपूजन त्रिपाठी ने किया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात