सोनभद्र

अनुसूचित वर्ग सम्मेलन प्रयागराज में जाएंगे दस हजार कार्यकर्ता

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय पर संपर्क हुई बैठक में बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता वा विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग रामनरेश पासवान मौजूद रहे बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प दीप प्रज्वलित कर किया गया बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजू बैसवार व संचालन जिला महामंत्री पन्नालाल पासवान ने किया बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि आगामी 30 अक्टूबर को अनुसूचित वर्ग सम्मेलन प्रयागराज के सोराव विधानसभा में होना सुनिश्चित हुआ है जिसमें जिले के प्रत्येक विधानसभा से लगभग 2000 की संख्या में कार्यकर्ता सौभाग्य करेंगे प्रत्येक विधानसभा के विधानसभा संयोजक वा सह संयोजक एवं मंडल संयोजक व सह संयोजक तय किए गए हैं।

इस सम्मेलन में खास तौर से दलित वर्ग के डॉक्टर प्रोफेसर इंजीनियर वकील शिक्षा विद सहित अन्य प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए अनुसूचित वर्क सम्मेलन के जरिएअनुसूचित जाति के लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो एक बार पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत से बने बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि बाबा साहब के पद व उनके सिद्धांत की परिकल्पना अंत्योदय थी आज बाबा साहब के नाम पर तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटी सकते हैं और उनके सिद्धांतों को भूल जाते हैं लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी की सरकार द्वारा अंत्योदय को ध्यान में रखकर कई योजनाएं संचालित की जा रही है जैसे गरीब आवास योजना गरीब अन्न योजना गरीब स्वास्थ्य योजना या हर घर नल योजना यह सब अंत्योदय को सरकार करने का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरजू बैसवार ने आए हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री पन्नालाल पासवान शिव प्रकाश बैसवार जिला उपाध्यक्ष मनीकर्णिका कोल दीपचंद महतो रामजी बैस्वार नीरज कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात