सोनभद्र

बालू ढोने के लिए गरीब किसान के खेत से जबरन बना रहे रास्ता

दुद्धी, सोनभद्र। खोखा बालू साइट पर मनबढ़ ठेकेदारों ने ग्रामीणों की भूमि कब्जा कर रास्ता बनाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। बुधवार को तहसील क्षेत्र के खोखा गांव निवासी तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुँचकर तपेश्वरी पुत्र जवाहिर ने खोखा बालू साइट के ठेकेदार पर आरोप लगाया है कि मनबढ़ ठेकेदार मेरे बाप दादा से जोत कोड कर रहे भूमि पर जबरन रास्ता बनाकर कनहर नदी से खनन कर रहा है। जिससे ठेकेदार से बातचीत के दौरान मना करने पर भड़क कर उल्टा हमसे कहा जा रहा कि जहाँ जाना है जाओ जमीन का नापी कराओ। जिससे एक सप्ताह से हर किसी से गुहार लगाकर अपनी जमीन के लिए भटक रहे है। एसडीएम दुद्धी से क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो से भूमि के नापी के लिए अपील किया है। रामदुलारे व तपेश्वरी ने कहा कि ठेकेदार बहुत मनबढ़ है। हमलोग गरीब आदमी किसी तरह जीवकोपार्जन करते हैं। लेकिन जिस भूमि से हमारी जीवन व्यतीत होता है। उस भूमि पर ठेकेदार कनहर नदी से बालू खनन कर रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात