सोनभद्र

अनियंत्रित बाइक पोल से टकराई, एक की मौत दो जिला अस्पताल रिफर

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के महुअरिया गांव में मंगलवार की देररात एक अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे पोल से जा टकराई। जिससे उस पर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
महुअरिया गांव निवासी लक्ष्मण प्रसाद अपने दो अन्य साथी रामप्रसाद व् वीरेंद्र के साथ गांव में चल रही रामलीला देखने के लिए बाइक से निकला। बताया जाता है कि बगैर हलेमेट के तेज रफ्तार बाइक चला रहा लक्ष्मण एक अंधे मोड़ पर बाइक से नियंत्रण खो दिया। परिणाम स्वरूप बाइक सड़क किनारे एक बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से पीआरवी के जवानों ने रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें सीएचसी लाकर भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। रास्ते मे लक्ष्मण की मौत हो गई,जबकि दोनों अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात