सोनभद्र

सोनभद्र में बैठे स्वास्थ्य अधिकारियों की वजह से जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था हुआ बेपटरी – डा धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) सोनभद्र मे बैठे स्वास्थ्य अधिकारियों की वजह से जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। जहां एक तरफ जिले में बड़े पैमाने पर डेंगू के मरीज निकल रहे हैं वहीं दूसरी तरफ जिले में ही बड़े पैमाने पर अवैध पैथालाजी सेंटरों से जारी हो रही फर्जी रिपोर्ट ने जिले की स्थिति और भी खराब कर दी है । जिसकी वजह से अदृश्य बुखार का कहर सोनभद्र के ग्रामीण अंचलों में भरमार है । नगवा ब्लाक के सुदूर पहाड़ी अंचल मऊ, धर्मदासपुर, गढ़वाल, मगरदा, रामपुर सोम सफारी में भी अदृश्य बुखार और डेंगू से लोग प्रभावित हैं लेकिन समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि जिला अस्पताल सहित अन्य सीएचसी पीएससी में मरीजों की लाइन देखने की मिल रही है । इतना ही नहीं जिला चिकित्सालय में आए मरीज को जबरिया रेफर कर दिया जा रहा है। यह कहना है बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी का । उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी और मेडिकल कालेज के प्राचार्य अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि गरीबों को सरकार द्वारा दी जाने वाली चिकित्सी सुविधा उपलब्ध कराने में भी अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं । इससे यही प्रतीत होता है कि अधिकारियों द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष डा धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जब से मेडिकल कॉलेज बना है तब से जिला चिकित्सालय की व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है ।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पूरी व्यवस्था को ध्वस्त कर चुके हैं वहीं दूसरी ओर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां को नजरअंदाज करते हुए पीएचसी-सीएचसी सेंटरों की दुर्व्यवस्था इतनी बढ़ गई है कि डॉक्टर मरीज को उपचार किए बिना छोड़ दे रहे हैं । पीएचसी-सीएचसी सेंटर रेफर सेंटर बनकर रह गया । और जिन मरीजो को देखा जा रहा है उन्हें समुचित दवाएं नहीं दी जा रही हैं। बार-बार शिकायत करने पर भी गरीबों को चिकित्सी सुविधा नहीं मिल पा रही है । जबकि सरकार द्वारा तमाम सुविधाएं और नि:शुल्क जनरिक दवाएं उपलब्ध होने के बाद भी इन डाक्टरो के द्वारा मरीजों को नहीं दी जा रही है । और यही कारण है कि मरीज प्राइवेट हास्पिटल की तरफ रुख कर रहे हैं ।
डा धर्मवीर तिवारी ने कहा कि जिले की दुर्व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला चिकित्सालय के प्राचार्य पूरी तरह से जिम्मेदार हैं । उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से आग्रह किया है कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ताकि गरीब मरीजों को चिकित्सी सुविधा जो सरकार द्वारा दी जा रही है उसे उपलब्ध कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फसलों के अपशिष्ट जलाने पर 15 हजार तक का जुर्माना लगाया जा सकता है - उपजिलाधिकारी बारात की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार बस ने किशोर की ली जान विदाई समारोह मे कमल नयन दुबे के बोल शक्तिनगर की जनता से जो सहयोग मिला वो अतुलनीय श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव कुएं में मिला वृद्ध महिला का शव, परिजनों में मचा कोहराम म्योरपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र/छात्राओं और अभिभावकों को किया गया सम्मानित गया ने भदोही को हराकर जीता 22वीं अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सोनभद्र जिलाधिकारी का हुआ तबादला ईमानदार छवि के चर्चित गौड़ नये जिलाधिकारी बने संदीप मिश्रा के बोल स्मार्ट मीटर ऐजुकेटेड जेबकतरो की स्कीम है जनता के लिये सोनभद्र मे तेज धूप एवं लू के कारण सभी स्कूल (कक्षा 1 से 8) का संचालन प्रातः 7:30 बजे से 12:00 बजे तक...
Download App