सोनभद्र

शांति व्यवस्था के मद्देनजर सीओ सदर संजिव कटियार ने किया पैदल मार्च

पन्नुगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) पन्नूगंज थाना क्षेत्र के स्थित रामगढ मे नवरात्री त्योहार को सकुशल संपन्न करने के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधी घटनाओं पर अंकुश लगाने की दृष्टिकोण से गुरुवार को क्षेत्राधिकार संजिव कटियार के नेतृत्व में पन्नूगंज पुलिस के द्वारा रामगढ कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिकोण से बुधवार को सायं पन्नुगंज थाने से लेकर मेन मार्केट कस्बा रामगढ होते हुए किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप तक पैदल गस्त किए रामगढ़ में होने वाले दुर्गा पूजा मूर्ति स्थापना पंडाल का निरीक्षण किए और आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान रामगढ मार्केट कस्बा के नागरिकों व व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से नवरात्रि के त्यौहार को लेकर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु स्वयं पैदल गस्त करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाए और आमजन लोगों को जागरुक करते हुए पैदल गस्त किए बाइक चलाने वालों को हेलमेट लगाकर ही चलाने के लिए दिशा निर्देश दिए रुट मार्च में,उपनिरीक्षक,मु ऐश खान, राम ज्ञान सिंह यादव ,हेड कांस्टेबल अनिलेश कुमार सिंह रामजी बिन्द, इस्लाम, महिला कांस्टेबल सुनैना गोंड सहित पुलिस के जवान पैदल गस्त में शामिल रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात