सोनभद्र

तेज रफ्तार बाइक सवार ने दो सगी बहनों को मारा धक्का, एक की इलाज के दौरान मौत

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) पन्नूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ कस्बे मे मंगलवार की दोपहर लगभग 3:10 बजे बाइक सवार ने दो सगी बहनों को धक्का मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पन्नूगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा (तियरा) भिजवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों सगी बहनों को स्थिति नाजुक देख देख चिकित्सक ने तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटना के बाबत पता चला कि पन्नूगंज थाना अंतर्गत गांव पड़री कला निवासी राजेंद्र पुत्र दादे भारती अपनी दो सगी बहन संगीता 40 वर्ष पत्नी रमाशंकर निवासी डोरिया थाना रायपुर और छोटी बहन लालती 10 वर्ष पुत्री दादे भारती को लेकर रामगढ़ किसी घर के कार्य से आया था। रामगढ़ कस्बे मे रोड पर चलते समय पन्नूगंज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार धक्का मारते हुए भाग निकला। वही जोरदार टक्कर से दोनों बहनों को काफी चोटें आई। लालती की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बड़ी बहन संगीता के मुंह व कमर में गंभीर चोट आई है। लालती की हालात नाजुक बताया गया है। बताते हैं कि बाइक सवार घटना को अंजाम देकर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार