सोनभद्र

सीएसआर में उत्कृष्ट कार्यो के लिए बिड़ला कार्बन के इकाई प्रमुख को किया गया सम्मानित

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान

नगर में स्थित बिड़ला कार्बन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कराए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए बीते शनिवार को इकाई प्रमुख वरूण सब्बरवाल को विधानसभा दुद्धी के विधायक रामदुलार गौंड द्वारा सम्मानित किया गया। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय दुद्धी में एक कार्यक्रम के दौरान दुद्धी विधायक द्वारा बिड़ला कार्बन को सीएसआर के तहत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। सीएसआर विभाग की निवेदिता मुखर्जी ने बताया कि हमारी कंपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत आसपास के ग्रामीणों के जीवन स्तर को उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। संबंधित विभागों के साथ मिलकर नई-नई योजनाओं और आधुनिक तकनीक को अपनाकर इलाके के ग्रामीणों को खेती बाड़ी की उन्नत गतिशीलता से जोड़ रहे हैं। यहां के बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर हमारी कंपनी आदित्य बाल विद्या मंदिर विद्यालय का संचालन कर रहा है। साथ ही कई विद्यालयों को अंगीकृत कर बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर हर संभव सहयोग किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय की जिले में संचालित चारों शाखाओं को गोद लेकर सीएसआर द्वारा इनका हर संभव सहयोग किया जा रहा है। जिससे यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो। हमारी कंपनी ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर बच्चों महिलाओं एवं बुजुर्गों को स्वस्थ रखने के लिए निशुल्क जांच एवं दवाओं का वितरण करती है। कंपनी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत कराए जा रहे विकास के कार्यों में हम जिम्मेदार कॉरपोरेट की भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार