सोनभद्र

दुद्धी में ट्रेनों के ठहराव के लिए बार संघ ने रेलवे महाप्रबंधक को लिखा पत्र

दुद्धी, सोनभद्र। जनपद के सबसे प्रमुख तहसील मुख्यालय पर ट्रेनों के ठहराव न होने से लोगों को आवागमन में काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को दुद्धी बार संघ की ओर से रेलवे महाप्रबंधक को पत्र भेजकर,प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई। भेजे गए पत्र में बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने कहा है कि दुद्धी तहसील मुख्यालय के प्रान्तों के केंद्र है। यहां न्यायालय, डिग्री कालेज,
आईटीआई समेत कई सरकारी तथा गैर सरकारी विभाग कार्यरत हैं। जिसके कारण दूर दराज से प्रतिदिन सैकड़ो लोगो का आना जाना होता है।लेकिन कोरोना काल से कुछ पुरानी ट्रेनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी, जो आज तक चालू नही की गई। इसके अलावा इस रूट से गुजरने वाली कई अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की जाती रही है। उन्होंने महाप्रबंधक का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जनहित में तत्काल त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस, कोलकाता मदार एक्सप्रेस,अजमेर हावड़ा,भोपाल हावड़ा,संतरागाछी एक्सप्रेस,राजधानी एक्सप्रेस वे झारखंड एक्सप्रेस का स्टापेज करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार