सोनभद्र

अधिवक्ताओं का हड़ताल जारी, हलकान हो रहे वादकारी

दुद्धी, सोनभद्र। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए बर्बर लाठीचार्ज के विरुद्ध मंगलवार को भी वकीलों ने हड़ताल जारी रखा। जिसके कारण दूर दराज से आने वाले वादकारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
बार काउंसिल ऑफ यूपी के आह्वान पर मंगलवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। कलमबंद हड़ताल के कारण सारे अदालतों में काम-काज ठप रहा। हड़ताली अधिवक्ताओं ने सिविल व दुद्धी बार अध्यक्ष रामलोचन तिवारी एवं रामपाल जौहरी की अध्यक्षता में बैठककर, पुलिस बर्बरता की घोर निंदा की और सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार वकीलों के प्रति संवेदनशील नही दिख रही। जिस प्रकार निहत्थे वकीलों पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया, वह ब्रिटिश हुकूमत की बर्बरता को भी पीछे छोड़ दिया। वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए,घटना के जिम्मेदार डीएम व एसएसपी को हटाने एवं दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग की।इसके अलावा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने,अलग अलग स्थानों पर अधिवक्ताओं के ऊपर लादे गये फर्जी मुकदमे वापस लेने एवं घटना में घायल वकीलों को मुआवजा देने की मांग सरकार से की।इस मौके पर सिविल एवं दुद्धी बार के सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।संचालन बार सचिव दिनेश कुमार ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार