सोनभद्र

दुद्धी सीएचसी में क्षय रोग मरीजों को वितरित की गई पोषाहार किट

हिंडाल्को के सौजन्य से 15 टीबी मरीजों को दिया गया पोषाहार किट

दुद्धी, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षय रोग से चिन्हित रोगियों को अतिरिक्त पोषण सहायता के तहत पोषाहार का वितरण किया गया। पोषाहार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने कहा कि टीबी मरीजों को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहनी चाहिए। उन्हें नियमित अपने वजन, हीमोग्लोबिन, बलगम की जांच कर स्वास्थ्य केंद्रों से डॉट्स कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मिलने वाली दवा का भी सेवन करना है। कार्यक्रम में आये सभी 15 मरीजों को पोषाहार किट तो वितरित किया जा रहा है लेकिन जो नहीं आ सके हैं उन्हें भी चिकित्सक के अनुसार दवाइयों के साथ साथ कुछ पोषण सामग्री की आवश्यकता लेना है। टीबी मरीजों को पौष्टीक सामग्री जैसे-गुड मूंगफली, दाना, दाल, भुना चना, सत्तू, सोयाबीन का सेवन करना है।
हिंडाल्को से आये चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार ने मरीजों को समय पर दवा का सेवन करने और सरकार द्वारा टीबी मरीजों के लिए चलाई जा रही कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर जांच व नियमित दवा के सेवन से टीबी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है।
हिंडाल्को से टीम में पधारी मीनाक्षी ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत सरकार के 2025 तक भारत से क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। प्रत्येक टीबी रोगी को दवाइयों के साथ साथ कुछ पोषण सामग्री की आवश्यकता होती है। यह हमारी संस्थान का एक छोटा प्रयास है। इस अवसर पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीन कुमार, बीपीएम संदीप सिंह, एलटी जयशंकर पांडेय, फार्मासिस्ट संजय श्रीवास्तव, अतुल सिंह, दीपक सिंह, नंदकिशोर, राजेन्द्र श्रीवास्तव, रामेश्वर आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार