सोनभद्र

आदिवासियों की जमीन पर भूमाफियाओं की नजर

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र में आदिवासियों की भूमि पर किस कदर भू माफियाओ की नजर लगी हुई है, इसकी एक बानगी मंगलवार को कोतवाली में देखने को मिली। करीब 28 साल पूर्व एक आदिवासी परिवार द्वारा एक मुस्लिम महिला रुखसाना बेगम की सेवा भाव से खुश होकर उसे चार बीघा जमीन 1995 में दान दिया था। जिसे बाद में उसने एक आदिवासी युवक को मुंहबोला भाई बनाकर उसके नाम से बैनामा करा दिया। सरकारी अभिलेख मे दर्ज नाम के आधार पर गरीब आदिवासी को एक अन्य मुस्लिम परिवार छल प्रपंच का पाठ पढाते हुए मुस्लिम महिला के कब्जा वाली भूमि को औने पौने दाम में दुसरे आदिवासियों के नाम बिक्री कराने के साथ मुख्य मार्ग पर स्थित चार बिस्वा भूमि अपने पत्नी के नाम से बीते अगस्त माह में बैनामा करा लिया| जब इसकी भनक प्रभावित परिवारों को लगी,तो वे न्याय की गुहार लगाने कोतवाली एवं तहसील का चक्कर लगाना शुरू कर दिए।

दिव्यांग आदिवासी छोटेलाल पुत्र रामशरण निवासी बघाडू ने बताया कि उसने अपने हिस्से की चार बीघा जमीन रुकसाना बेगम को 1995 में दान में दिया था। आदिवासी रजिस्ट्री नही होने के कारण मुस्लिम महिला ने पड़ोस में रहने वाले मुंहबोले भाई प्रतापी गोंड़ के नाम उस भूमि का बाद में रजिस्ट्री करवा लिया। जिस पर वर्तमान में भी जोत कोड़ मुस्लिम परिवार का ही है। उसके मुताबिक़ उसी गांव निवासी आरोपित बहादुर अली पुत्र अली मोहम्मद का नजर उस भूमि पर पड़ा हुआ था। इसके लिए वह एक आदिवासी महिला रजिया को अपनी दूसरी पत्नी बनाकर घर ले आया। इस बीच आरोपित ने मुस्लिम महिला के कब्जे दखल वाली भूमि आदिवासी प्रतापी गोंड़ से मिलीभगत कर उसके नाम दर्ज भूमि की अधिकतर भूभाग किसी अन्य आदिवासियों के नाम से अभिलेखों में बिक्री करा दिया। मुख्य मार्ग पर स्थित चार बिस्वा जमीन अपनी दूसरी पत्नी रजिया पुत्री सरदार के नाम रजिस्ट्री महज 20 हजार रूपये में करा दिया। जबकि उसकी कीमत वर्तमान में 20 लाख से अधिक है। आरोप है कि लिखा पढ़ी में दर्शाया गया बीस हजार रुपया भी प्रतापी गोंड़ को आरोपित द्वारा नही दिया गया है। इस जालसाजी का खुलासा होने के बाद मृतक रुखसाना बेगम की बहू दिव्यांग आदिवासी छोटेलाल के साथ कोतवाली एवं तहसील का चक्कर लगाते हुए न्याय की गुहार लगा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App