सोनभद्र

अजहरुद्दीन बने युमंद के करमा ब्लॉक के प्रभारी एवं आशीष पाल उपाध्यक्ष

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन एंव युवक मंगल दल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सह;प्रभारी/प्रवक्ता सौरभ कान्त पति तिवारी के निर्देश पर जिला महामंत्री रतन मिश्रा ने करमा ब्लॉक के डिलाही गांव निवासी अजहरुद्दीन को युवक मंगल दल के करमा ब्लॉक का प्रभारी एंव कम्हरिया गांव निवासी आशीष पाल को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।रतन ने बताया कि विगत बीस वर्षों से सौरभ कान्त पति तिवारी के नेतृत्व में युवक मंगल दल लगातार जनहित का कार्य कर रहा है साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।जिससे पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है साथ ही ग्रामीण युवाओ की नेतृत्व क्षमता का विकास भी हो रहा है।कार्यवाहक जिलाध्यक्ष शाहिद खान ने बताया कि सरकार विरोधी पार्टी से प्रेरित होकर कुछ लोग संगठन की छवि को धूमिल कर रहे है और संगठन के द्वारा जो भी सरकारी योजनाओं में काम किया जा रहा है उसमें बाधा उत्पन्न कर रहे है जिसको पूरे जनपद के संगठन के साथी किसी हाल में बर्दाश्त नही करेंगे।उन्होंने कहा कि सौरभ सर पूरे प्रदेश के युवाओ के आदर्श है और उन्होंने निर्विवाद रूप से संगठन में रहते हुए संगठन को बुलंदियों पर पहुंचाया है।उनके नेतृत्व में संगठन को केंद्र एंव राज्य सरकार द्वारा कई सम्मान भी प्राप्त हुआ है।जिला प्रशासन के साथ मिलकर उन्होंने बहुत सारी योजनाओं को गति देने का काम किया है।लेकिन संगठन का एक व्यक्ति जिसकी पहचान सिर्फ सौरभ सर की वजह से है उन्ही का विरोध कर वो अपने चरित्र को दर्शाते हुए अपनी ही छवि को धूमिल कर रहा है।उन्होंने कहा कि पूरा संगठन एक था और एक रहेगा,संगठन को राजनीति से प्रेरित नही होने दिया जायेगा।जिसको राजनीति करनी है वो जिस भी राजनैतिक दल से प्रेरित है उस राजनैतिक दल में शामिल होकर राजनीति करें।शाहिद ने कहा कि जो फार्म भरकर वो व्यक्ति अपने आप को पंचायत का अध्यक्ष बता रहा है उस फार्म पर प्रधान का हस्ताक्षर और मुहर भी नही लगा है,नियमानुसार गांव में भी प्रधान की उपस्थिति में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया है।इसका मतलब वो अपने आप को फर्जी अध्यक्ष बता रहा है।संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन द्वारा लगातार जनचौपाल लगाकर योनाओ का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है साथ ही मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप जनपद भर में पौधरोपण भी किया जा रहा है।लेकिन जैसे एक मछली पूरे तालाब को गन्दी कर देती है वैसे ही संगठन और सरकार विरोधी एक व्यक्ति संगठन के कार्यों में बाधा डाल सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में बाधा डाल रहा है।सरकार विरोधी राजनैतिक दल से प्रभावित व्यक्ति अगर सुधार नही करता है तो जनपद के संगठन के सभी साथी उसके विरुद्ध दंडनात्मक कार्यवाही करवाने पर बाध्य होंगे।वहीं नव नियुक्त ब्लॉक प्रभारी अजहरुद्दीन एंव उपाध्यक्ष आशीष पाल ने कहा कि हमारा संगठन राजनैतिक नही है हम सरकार की मंशानुरूप कार्य करते है।सरकार खुद चाहती है कि योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे जो हम लगातार कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रचार-प्रसार करना एंव युवाओ को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना गलत है तो पूरे संगठन के ऊपर कार्रवाई की जाये संगठन को कोई आपत्ति नही है।उक्त अवसर पर पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह,जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रभान गुप्ता,अजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार