सोनभद्र

गैंग लीडर मुकेश भैंसा,हेमंत किशन के विरूद्ध उ प्र गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप का मुकदमा हुआ दर्ज

शक्तिनगर/सोनभद्र गैंग लीडर मुकेश भैंसा,हेमंत किशन के विरूद्ध धारा उ प्र गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप का मुकदमा हुआ दर्ज। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के कुशल निर्देशन मे शक्तिनगर एसएचओ दिनेश प्रकाश पांडेय द्वारा जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय से प्राप्त गैंग चार्ट गैंग लीडर मुकेश भैंसा पुत्र परमेश्वर भैंसा निवासी झारोगांव थाना लफेरीपाड़ा जिला सुन्दरगढ़ उड़ीसा व इस गैंग के सदस्य हेमंत किशन पुत्र अभिमन्यु निवासी मोहिलजोर सुन्दरगढ़ सम्बन्धित है कि जाच के दौरान बताया गया कि इन लोगो का संगठित आपराधिक गिरोह है जिसका गैंग लीडर मुकेश भैंसा पुत्र परमेश्वर भैंसा निवासी झारोगांव थाना लफेरीपाड़ा जिला सुन्दरगढ़ उड़ीसा स्वयं है। इसके गैंग में इसका सक्रिय साथी हेमंत किशन पुत्र अभिमन्यु निवासी मोहिलजोर थाना सुन्दरगढ़ जिला सुन्दरगढ़ है। यह गैंग अपने आर्थिक,भौतिक लाभ के लिए नाजायज गाजा कि अन्तर्राज्यीय स्तर पर तस्करी करके अपराधो को कारित करता है। यह दोनो आरोपी आपस में एक राय होकर अपने गैंग व सदस्य के आर्थिक,भौतिक लाभ हेतु अवैध रूप से उड़ीसा से गाजा लाकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यो मे बेचते व तस्करी कर अवैध रूप से धनोपार्जन मे लिप्त है। इन दोनो आरोपी एक अन्तर्राज्यीय गैंग है।

गैंग लीडर मुकेश भैंसा व गैंग के सदस्यो हेमंत किशन के कब्जे से होंडा सिटी कार CG15B3283 के अन्दर से तीस पैकट मे कुल करीब 31.1 किलो नाजायज गाजा बरामद हुआ था व इसी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या-60/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस बनाम मुकेश भैंसा व हेमंत किशन पंजीकृत होकर पर्याप्त साक्ष्य संकलन के उपरान्त गैंग लीडर मुकेश भैसा,गैंग के सदस्य हेमंत किशन के विरूद्ध आरोप पत्र स 66/2023 माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है। इनके द्वारा अन्तर्राज्यीय स्तर पर नशीले पदार्थ गांजा की तस्करी काफी समय से की जा रही है। इनके इस अपराधिक कृत्य से देश व समाज मे नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिल रहा है जिससे समाज पर इसका बुरा असर पड़ रहा है व कई युवा नशाखोरी मे लिप्त होकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे है। इनका स्वतंत्र रहना जनहित मे उचित नही हैं। अतः इनकी उपरोक्त समाज विरोधी गतिविधियों व क्रिया कलापो पर अंकुश लगाने व रोकथाम हेतु इनके विरूद्ध गैंग चार्ट तैयार कर द्वारा उचित माध्यम जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित प्रतिवेदन बावत धारा 3 (1) उ प्र गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराने हेतु गैंग चार्ट का अनुमोदन के बाद गैंग लीडर मुकेश भैंसा व गैंग के सक्रिय सदस्य हेमंत किशन के विरूद्ध धारा 3(1) उ प्र गिरोह बन्द अंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया जो उक्त अभियुक्त पूर्व मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग मुकदमा अपराध संख्या 60/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे दिनांक 29.04.2023 से आरोपी जेल मे है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1 भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
Download App