सोनभद्र

आजादी के अमृत महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ बाल संसद का शपथ ग्रहण

बीजपुर(विनोद गुप्त): आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर रविवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बाल संसद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पूरा परिवेश भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संविदाकार योगेंद्र चौबे एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर द्वारा बाल संसद के पदाधिकारियों को कैप एवं सेस पहना कर अलंकृत किया गया एवं उनके कर्तव्यों और दायित्व की शपथ दिलाया गया। बाल संसद के

कोऑर्डिनेटर शिक्षक मनोज कुमार दुबे ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार विद्यालय में प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री सहित सात विभागों के मंत्रियों, उप मंत्रियों एवं सदस्यों को 44 बच्चों की बाल संसद टीम गठित किया गया है । बाल संसद के पदाधिकारी विद्यालय व्यवस्थाओं में प्रार्थना सभा से लेकर छुट्टी तक अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुचारू रूप से कर रहे हैं । मुख्य अतिथि योगेंद्र चौबे ने विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर चल रही गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा की इससे बच्चों के नेतृत्व क्षमता में जहां निखार आएगा वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उनमें छुपी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर प्राप्त होगा । ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा भी बच्चों की सराहना किया गया । उक्त अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक आशा रानी, शिक्षिका संध्या सिंह, सरोज ,सीलम यादव, पूजा यादव, नारायण दास गुप्ता, उमेश कुमार ,रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, बालकिशन यादव उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विमलेश यादव द्वारा किया गया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App