सोनभद्र

पाँच गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पिकप सीज

बीजपुर(विनोद गुप्त)

पांच गोवंश लदी पिकअप गाड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार रविवार की अलसुबह मध्यप्रदेश से पांच गोवंश लेकर गढ़वा झारखंड जा रही पिकअप वाहन को बीजपुर रेणुकूट बस मार्ग पर धरतीडांड के पास ग्रामीणों ने रोका तो वाहन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा ग्रामीणों को शक हुआ तो बाइक से पीछा कर कम्पोजिट विद्यालय के पास ब्रेकर पर उसे रोक लिया पूछने पर वह बात घुमाने लगे मौके पर होहल्ला मच गया मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तस्करों से पूछताछ की तो सही जबाब नही दे पाए पुलिस ने गोवंश सहित पिकअप गाड़ी व चालक व साथ बैठे चालक पुत्र को कब्जे में लेकर थाने ले आए कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक रमेश चौधरी ने बताया कि उक्त गोवंश को गोवध के लिए मध्यप्रदेश से लेकर आये है जिनको गढ़वा झारखंड लेकर जा रहे थे।पुलिस ने चालक रमेश चौधरी पुत्र मोती चौधरी व राम आशीष चौधरी पुत्र रमेश चौधरी निवासी मेराल गढ़वा झारखंड के विरुद्ध गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया व पांचों गोवंश को गोशाला चोपन भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार