सोनभद्र

लगातार 41वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

– शिव शक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष चुनी गई किरण मोदनवाल

– श्रावण मास भर चलेगा कार्यक्रम

– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में चल रहा आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 41वें दिन रविवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। श्रवण मास भर यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उधर शिव शक्ति महिला मंडल ने बैठक कर सर्वसम्मति से किरण मोदनवाल को अध्यक्ष, शशि देवी को उपाध्यक्ष व नेहा गुप्ता को विशेष सचिव चुना है।
आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य अमरेश तिवारी ने शिव मंदिर में लगातार 41वें दिन रुद्राभिषेक पूजन कराया। जिसमें रेवती तिवारी, रामा देवी, भैयालाल, करुणा सिंह, राकेश केशरी, राधिका केशरी, नेहा गुप्ता, विमला देवी , अभय, सुभाराम, मनोज केसरी, जय प्रकाश केसरी, ज्योति केसरी ने विधि विधान से रुद्राभिषेक पूजन किया।भिखारी बाबा ने बताया कि जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। उन्होंने यह भी बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से किरण मोदनवाल को अध्यक्ष, शशि देवी को उपाध्यक्ष व नेहा गुप्ता को विशेष सचिव चुना गया है। शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक, सविता देवी, संगीता देवी, विमला देवी, चिंता मौर्य, परमेश्वरी देवी, कृष्णावती देवी की मौजूदगी में यह भी निर्णय लिया गया है कि 21 अगस्त से वृंदावन के राष्ट्रीय संत परमहंस ललित जी महाराज द्वारा श्री राम कथा और भागवत कथा सुनाई जाएगी। इसके अलावा 28 अगस्त को 108 बेटियों द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का पार्थिव पूजन के साथ ही रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। 30 अगस्त को कार्यक्रम का समापन होगा। इस दिन करीब 500 महिलाओं को मच्छरदानी बांटी जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार