सोनभद्र

बिन ब्याही मां बनी आदिवासी युवती का प्रेमी संग हुआ विवाह

आदिवासी समाज के अगुआओं का प्रयास लाया रंग

दुद्धी, सोनभद्र। बिन ब्याही मां बनी आदिवासी युवती की प्रेम कहानी शुक्रवार को उसके प्रेमी के साथ शादी के बाद पटाक्षेप हो गया।
गत 9 जुलाई को सीएचसी में भर्ती बिन ब्याही मां बनी आदिवासी किशोरी कुछ समय के लिए कभी अस्पताल वालों के लिए तो कभी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी थी। आदिवासी किशोरी के परिजन जहां उसे घर ले जाने के लिए तैयार नही थे, वहीं आदिवासी किशोरी से संबंध बनाने वाले युवक व उसके परिवार के लोग चुप्पी साधे हुए थे। कनहर नदी के दोनों तट पर आमने सामने आबाद गांव निवासी प्रेमी-प्रेमिका को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम था। विंढमगंज पुलिस ने मामले में कथित प्रेमी के विरुद्ध 376 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आदिवासी युवती को जिला पर नारी निकेतन भेज दिया था। इस बीच आदिवासी समाज के लोगों द्वारा लड़के व उसके परिवार को राजी कर शादी का मसौदा तैयार किया गया।शुक्रवार को मलदेवा गाँव स्थित वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर विवाह कार्यक्रम को संपन्न कराया गया आदिवासी नवयुवक जोड़ी संतलाल पुत्र श्री माता प्रसाद ग्राम पिपरडीह व ममता पुत्री रामसुभग ग्राम सभा कोर्गी की शादी समाज के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में प्रमुख गौरी धर्माचार्य सरदार सिंह गोड़वा रामधनी के द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के संयोजक फौजदार सिंह परस्ते जिलाध्यक्ष आदिवासी महासंघ के शंभू सिंह गौड़ व समाजसेवी रामखेलावन सिंह गौड़ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम में राम शरण सिंह, हीरामणि सिंह, देवकली, जोखू सिंह, माता प्रसाद, लालमन, बाबूलाल, शांति, सुंदरी, लक्ष्मी, सुनीता आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार