सोनभद्र

सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में उपेंद्र प्रथम व रामबली ने द्वितीय स्थान किया अर्जित

दीप्ति गुप्ता व शुभम को संयुक्त रूप से मिला तृतीय स्थान

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय बीआरडी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थान अर्जित करने वाले प्रतिभागियों में उपेंद्र कुमार बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर ने प्रथम, रामबली बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा दीप्ति गुप्ता बीएससी द्वितीय सेमेस्टर व शुभम बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा यात्रा के लिए सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ विवेकानंद, डॉ अंकिता चंद्रा, डॉ राजेश कुमार, यादव, डॉ श्रद्धा पांडेय, डॉ मालती, डॉ गीता ने क्विज कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार