सोनभद्र

भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता पर मनगढ़ंत आरोप लगाने पर बूथ अध्यक्ष पर भड़का सर्वसमाज।

सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता) ।जनपद के रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में गुरूवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले सर्व समाज के लोगो द्वारा एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया, हर वर्ग के लोग मौजूद रहे।जिसमें लोकप्रिय भाजपा जिलाध्यक्ष सोनभद्र नंदलाल गुप्ता के सम्मान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की स्वच्छ एंव लोकप्रिय छबी है। वह सदैव पार्टी के कार्यकताओ के साथ सुख-दुख मे साथ खड़े रखते दिन रात पार्टी को मजबूत करने की दिशा मे कार्य करते रहते है। ऐसे मे एक कथा कथित बूथ अध्यक्ष द्वारा मनगढ़ंत आरोप लगाकर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता की स्वच्छ छबी साजिशन खराब कर पार्टी की साख को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। और सिधे साधे इमानदार भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता को अपमानित किया जा रहा है इसे लोग बिपक्षी पार्टी के अंदरूनी रूप से जोडे होने से इन्कार नही किया जा सकता क्यो की बीजेपी कार्यकर्ता अनुशासित होते है।सर्व समाज की चेतावनी सभा में वैश्य व्यापारी एवं सर्व समाज के लोगों ने स्पष्ट रूप से ऐसे लोगो को चेतावनी दी कि यदि इसी प्रकार बेबुनियाद आरोप लगाए जाते रहे, तो वे एकजुट होकर साजिश एंव षड्यंत्र रचने वालो को सफल नही होने देंगे जरूरत पड़ने पर विरोध-प्रर्दशन करने के लिए बाध्य होंगे और गलत आरोप लगाने वालों का खुलकर विरोध करेंगे, ऐसे कुछ कथा कथित लोग मनगढ़ंत आरोप लगाकर जिलाध्यक्ष को कमजोर करने के साथ देश की लोकप्रिय पार्टी भारतीय जनता पार्टी को कमजोर करने मे लगे है।अब समय आ गया है ऐसे मे पार्टी मे रहकर साजिश एंव षड्यंत्र रचने वाले तत्वो को चिन्हित कर पार्टी से निष्कासित करने का कार्य करेंगे ताकी भारतीय जनता पार्टी मे सर्वसमाज की एकजुटता बनी रहे। भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी,अटल बिहारी बाजपेयी समेत महापुरूषो के पद चिन्हो के साथ देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एंव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे पार्टी मजबूत होने देश एंव प्रदेश मे नये नये कृतमान स्थापित कर रही है।बैठक में मुख्य रूप से आलोक सिंह, रंजीत सिंह, राजेंद्र मौर्य, रामशरण गुप्ता, जोखन गुप्ता, शशिभूषण पांडेय अरुण कुमार, रजनीश गुप्ता, रामलाल अगरिया, अनिल तिवारी,आशीष कुमार, प्रमोद कुमार गुप्ता,आर्यन गुप्ता, अनुपम सिंह, धीरज सिंह, अनिल विश्वकर्मा,आजाद भाई पटेल, मिंटू मौर्य सहित सैकड़ों बीजेपी के कार्यकतागण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App