सोनभद्र

कोन के पीपरखाड़ गांव में एक साथ पहुंचा तीन शव ,गांव में गम का माहौल

— छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट हादसे में हुए थे मृतक

कोन- सोनभद्र (आनन्द जायसवाल)
स्थानीय कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ गांव में आज सुबह करीब 9 बजे तीन अलग अलग एम्बुलेंसो से एक साथ तीन शवों के पहुंचने के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले के सिंहीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल मंगलवार के दिन हुए भीषण बॉयलर विस्फोट में ए तीनो लोग मृत हो गये थे,छत्तीसगढ़ सरकार ने शवों की पहचान होने के बाद एम्बुलेंस द्वारा इन्हे इनके गांव पहुंचवाया।जानकारी के अनुसार पीपरखाड़ के बरवाहा टोला निवासी मृतक राजू राम पुत्र चरित्र राम(40) व बृजेश पुत्र जवाहिर राम(31) दोनो चचेरे भाई थे,वहीं पीपरखाड़ के ही केवाल टोले के पंकज पुत्र सुभाष(25) सभी साथ में ही करीब तीन माह पूर्व छतीसगढ़ के शक्ति जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में किसी संविदाकर के माध्यम से मजदूरी का कार्य करने गये हुए थे,जहां मंगलवार 14 अप्रैल को करीब 2:30 बजे दोपहर में प्लांट के यूनिट नम्बर एक में भयानक विस्फोट हुआ जिसमें सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के इन तीनो मजदूरों के साथ कई अन्य लोगों की मृत्यु हो गयी तथा कई लोग घायल भी हुए थे। शवों के गांव में पहुंचते ही इनके परिजनों में कोहराम मच गया।तीनो शवों का अंतिम संस्कार कचनरवा पाण्डु नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट पर एक साथ ही किया गया।एक साथ तीन शवों के अंतिम संस्कार के इस दृश्य को देखकर हर कोई द्रवित हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App