सोनभद्र

मुख्य -मार्ग पर सड़क हादसा: बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक व बच्चा घायल

बभनी(अजीत पाण्डेय)बभनी-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर स्थित नधिरा जंगल में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया।जहाँ अनियंत्रित होकर एक बाइक बिजली के पोल से जा टकराई, जिसमें बाइक सवार युवक और उसके साथ बैठा एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारों कला निवासी रामनारायण (30 वर्ष) पुत्र मनोहर, गुरुवार सुबह अपनी बाइक से नधिरा गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही वह नधिरा जंगल के पास पहुँचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ गयी जिससे रामनारायण के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।साथ ही बाइक पर सवार बच्चे को भी चोटें आई हैं।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से UP-112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया।चिकित्सकों ने रामनारायण की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को भी सुचना दे दी है जिससे परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App