सोनभद्र

नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

कोन/सोनभद्र (आनंद जायसवाल) कोन पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत और धमकी देने के मामले में बड़ी कारवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 13 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में कोन थाना क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 59/26 (धारा 76, 352, 351(2) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट) के तहत नामजद व वांछित छह अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर कोन बस स्टैंड तिराहा, से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: यशवंत (35 वर्ष), सुमंत कुमार (30 वर्ष), शशि कुमार (21 वर्ष), राकेश (20 वर्ष) निवासी कचनरवा टोला हड़बड़िया थाना कोन, तथा मनीष कुमार (21 वर्ष) और विकेश कुमार (26 वर्ष) निवासी गरवांन, थाना नगर उटारी, जिला गढ़वा (झारखंड) शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश राय, हेड कांस्टेबल विनय यादव, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र चौहान, कांस्टेबल अभय कुमार एवं कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा की अहम भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App