सोनभद्र

अनिल यादव पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सपा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव समेत अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा पदाधिकारियों ने मुकदमे को फर्जी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद जनपद में अवैध खनन और माफियाओं का बोलबाला बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव व अन्य पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो पार्टी वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि जिले में माफियाओं द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कारवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे को सदन में उठाया जाएगा।
राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा तथा पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यदि जायज मांगों को नजरअंदाज करता है तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय यादव, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, वेदमणि शुक्ला, अशोक पटेल, गीता गौर, हिदायत उल्ला खान, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, सुरेश यादव, त्रिपुरारी गौड़, सुनील गौड़, डॉ. लोपति सिंह पटेल, परमेश्वर यादव, सरदार पारब्रह्म सिंह, कृपा शंकर चौहान, सत्यम पांडे, डॉ. केडी सिंह पटेल, विवेक सिंह पटेल, अतुल दुबे, सूरज मिश्रा, राजेश, नागेंद्र भारती, देवनारायण, पप्पू कोल, लालबरत यादव, प्रदीप रोशन लाल, अजीत कुमार, रविंद्र समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ कोन का कोना कोना होगा प्रदूषण मुक्त - संदीप मिश्रा जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक वे... सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नहीं हैं किसी से कम 136 विद्यालयों में पहुंचेगा ज्ञान का पिटारा, गतिविधियों से मजबूत होगी बच्चों की सीखने की क्षमता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार
Download App