सोनभद्र

सीआईएसएफ के जवान का पंखे से लटकता मिला शव,परिजनों में मचा कोहराम

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर सीआईएसएफ कालोनी में मंगलवार की सुबह सीआईएसएफ जवान अरुण कुमार पुत्र स्वर्गीय गणेश राम 47 वर्ष निवासी सीआईएसएफ कालोनी बी – 62 मूल निवासी ग्राम बीबीपुर थाना वीरनो जनपद गाजीपुर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे पति सोमवार की रात्रि ड्यूटी पर गए थे मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे क्वाटर में आये और आराम करने लगे कुछ देर में मैं फोन से बात करते हुए घर के बाहर गई और थोड़ी देर बात करने के बाद घर के अंदर गई तो देखा कि मेरे पति पंखे में दुप्पटे के सहारे लटके हुए है।

हल्ला गुल्ला सुनकर आस पड़ोस के लोग इकठ्ठा हो गए। पड़ोसी की सूचना पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया और बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है फॉरेंसिक टीम आ रही हैं और अग्रीम कार्यवाही की जा रही हैं। अरुण कुमार अपने पीछे एक बेटी दीप शिखा 25 वर्ष, मुकेश कुमार 24 , आयुष कुमार 21 वर्ष को छोड़कर चले गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App