सोनभद्र

सीएस नेमना में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) संविधान शिल्पी बाबासाहब डॉ भीम राव अम्बेडकर और महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय नेमना में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लालेराम, सुशील कुमार गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष राम नरेश, शिक्षकों और उपस्थित ग्रामीणों व बच्चों द्वारा डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

उक्त अवसर पर शिक्षक मनोज कुमार दुबे, ज्वाला प्रसाद और उर्मिला विश्वकर्मा द्वारा बाबासाहब और महान गणितज्ञ आर्यभट्ट के जीवन और महान कार्यों को सबके समक्ष रखा गया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष लालेराम ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में वंचितों और पिछड़ों को आगे लाकर मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बाबासाहब ने जीवनपर्यंत संघर्ष किया और आजाद होने पर हम लोगों के लिए संविधान लिख भविष्य निर्माण किया जिसकी बदौलत ही आज हम सब विकास की राह में चल रहे हैं। इस अवसर पर बच्चों द्वारा भी संक्षिप्त कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संतोष, चंद्रभान गुप्ता , संतलाल, भानुप्रताप, सुमित्रा मैडम सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App