सोनभद्र

डा अम्बेडकर जयंती पर रक्तदान कर कमल नयन दुबे ने कहा रक्तदान महादान

शक्तिनगर/सोनभद्र डा अम्बेडकर जयंती पर रक्तदान कर कमल नयन दुबे ने कहा रक्तदान महादान

शक्तिनगर थाना परिसर मे युगपुरुष बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिवस पर थाना शक्तिनगर पर चल रहे शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। मानवता की सेवा के लिए हर कोई आगे आया। उम्र को पीछे छोड़ किसी के लिए कुछ करने का जज्बा चरम पर था। उत्साह के साथ रक्तदाताओं ने रक्तदान कर महादान किया। रक्तदाताओं ने दिखाया कि रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नही है। इस दान से दूसरों को नया जीवन मिलता है। शिविर में कई रक्तदाता पहली बार रक्तदान के लिए पहुंचे थे तो कई स्वैच्छिक तौर पर पहुचे।

शक्तिनगर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने आयोजन की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य न केवल जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है, बल्कि जनमानस में रक्तदान के प्रति गहरी चेतना जागृत करना भी है। उन्होने कहा कि अम्बेडकर जयंती जैसे पावन अवसर पर इस प्रकार के आयोजन करने से समाज में सेवा, समानता और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम सिद्ध होते है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App