सोनभद्र

बावली में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत मचा कोहराम

बभनी ( अजीत पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन मंगलवार को सुबह पोखरा ग्राम पंचायत के बसकट्टा गांव निवासी राजेंद्र का ढाई साल का मासूम अन्य लड़कों के साथ खेलते खेलते अचानक बावली में डूब गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन मंगलवार को बसकट्टा गांव निवासी राजेंद्र का ढाई साल का मासूम अभिषेक अपने बड़े भाई पांच वर्षीय अभय के साथ घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर खेल रहा था खेलते खेलते अचानक पैर फिसला जिससे ढाई वर्षीय मासूम अभिषेक की बावली में डूबने से मौत हो गई बड़ा भाई अभय तुरंत घर जाकर अपनी मां देवती को घटना की जानकारी दी जबतक मां और ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते तबतक मासूम का शव बावली में उतराया हुआ मिला लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी बभनी पुलिस को दी बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को बावली में से निकाला और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई घटना के समय मृतक का पिता राजेंद्र सहगोड़ा गांव में शादी में खाना बनाने गए थे इस बाबत प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे विधिक करवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App