सोनभद्र

डा भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कोन में भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धांजलि सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को ग्राम पंचायत कोन एवं रामगढ़ क्षेत्र में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर जन चेतना कमेटी, कोन के अध्यक्ष राजमन भारती की अध्यक्षता में अंबेडकर चौक, कोन से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और क्षेत्रवासियों के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाया गया। यात्रा में ग्राम प्रधान संतोष पासवान, महगू राम, उमेश भारती, प्रमोद भारती, राजू बाबा, सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष शामिल रहे।
शोभा यात्रा कोन बाजार, बस स्टैंड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः अंबेडकर चौक पहुंची, जहां श्रद्धांजलि सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वहीं दूसरी ओर रामगढ़/आंबेडकर चौक से भी भव्य शोभा यात्रा डीजे-बाजे के साथ निकाली गई, जो बरवाडीह, खेमपुर, कोन बाजार एवं बस स्टैंड होते हुए पुनः चौक पर पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने बाबा साहब के जयकारों के साथ स्वागत किया।
शाम 4 बजे बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत आयोजित सभा में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
रामगढ़ क्षेत्र में आयोजित सभा की अध्यक्षता जन चेतना कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कनौजिया ने की। इस दौरान विजय शंकर जायसवाल (अध्यक्ष, व्यापार मंडल कोन), विनय कनौजिया, संजय कनौजिया, विमलेश यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), दिवाकर, विमलेश गुप्ता, धर्मेन्द्र कनौजिया एवं जितेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App