सोनभद्र

चिरहुली मे कच्चे मकान मे भीषण आग पुरी गृहस्थी का सामान जलकर राख गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरहुली मे मंगलवार की दोपहर तकरीबन दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग ने ऐसा बिकराल रूप धारण किया की देखते ही देखते कच्चा घर समेत घर मे रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया, अचानक मकान मे भीषण आग की लपटे देख ग्रामीणो मे अफरा तफरी के साथ हडकंप मच गया ग्रामीण कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। तबाही मचाती आग पर काबू नही पा सके, फायर बिग्रेड की दमकल वाहन पंहुचने से पहले बिकराल आग ने तबाही मचा कर सभी सामान जलकर राख हो चूका था।इस आग लगनी की घटना मे एक बाइक दो भैस गंभीर रूप से जलने के साथ कच्चे घर मे रखे 20 कुटंल गेहुं, पाच धान की गहना, 40,000 नगद रूपये कपड़े, रजाई कपड़े बर्तन अनाज और रोजमर्रा की जरूरत के सभी गृहस्थ जीवन के सामान पुरी तरह जलकर खाक हो गये।पीड़ित संजय चौहान पुत्र रामलखन निवासी चिरहुली टोला मंटहवा ने बताया पुरी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है ना ही कोई सामान बचा है ना घर अब मेरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने का मजबूर है। ग्राम प्रधान चिरहुली अनिल कौनौजिया एंव ग्रामिणो पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे पुन: अपना जीवन यापन शुरू कर सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App