सोनभद्र

अनोखी परंपरा-बारिश के लिए आदिवासियों ने कराई मेढ़क-मेढ़की की शादी

मेढक मेंढकी की शादी में झूमकर नाचे बाराती

मझौली से दुमहान गांव पहुंच बारात

दुद्धी, सोनभद्र। लगभग माह भर से नाराज इन्द्रदेवता व लगातार धूप से चिलचिलाती गर्मी से दुद्धी क्षेत्र के किसान परेशान हो गए हैं। बारिश न होने से खराब हो रही धान की नर्सरी व अन्य फसलों को लेकर किसान में माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। इंद्र भगवान को खुश करने के लिए दुद्धी क्षेत्र के मझौली गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव के डीहवार बाबा स्थल से मेढ़क दूल्हा की शादी तक करा डाली। वैवाहिक कार्यक्रम के तहत धूमधाम से हल्दी की रश्म कर डीजे पर नाचते गाते झूमते बाराती दुमहान गांव में मेंढकी से दो गांव के लोगों ने मिलकर इस शादी के कार्यक्रम का आयोजन किया। आदिवासी क्षेत्र मझौली गांव के बैगा रामबृक्ष ने कहा की परमपरागत तरीके से प्राकृतिक पूजा पाठ कर मेंढक-मेंढकी के शादी कराई जाती है। शादी से इंद्र भगवान प्रसन्न हाेते है और अच्छी बारिश होती है। मेढ़क के बारात मझौली गांव से दुमहान गांव के ग्राम प्रधान सरजू के यहाँ पहुँच कर बड़े उत्साह से वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराई गई।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान