सोनभद्र

परंपरागत ढंग से अष्टमी को निकाली गयी छोटी ताजिया का जुलूस

कल निकलेगी बड़ी ताजिया का जुलूस, देर शाम होगी कर्बला में दफन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलों में शुक्रवार को मुहर्रम के अष्टमी का जुलूस परंपरागत ढंग से निकाला गया। शनिवार की भोर 4 बजे व पुनः अपराह्न 3 बजे बड़ी ताजिया नवमी के जुलूस के रूप में निकाल सूर्यास्त के बाद देर शाम तक कर्बला में सुपुर्दे खाक की जाएगी।
अष्टमी का जुलूस भोर में करीब 4 बजे दुद्धी मस्जिद तिराहे पर नगर के वार्ड नं 11 दर्जी मुहाल, जुगनू चौक, मीर मुहल्ला, साईं चौक, रामनगर, कलकली बहरा के अलावा मलदेवा, खजूरी, कठौतवा, डुमरडीहा आदि ग्रामीण अंचलों का अखाड़ा ढोल ताशे बजाते हुए छोटी ताजिया और अलम के साथ पहुंचे। केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के तत्वावधान में समस्त अखाड़े के उस्ताद व युवा सुबह 8 बजे तक युद्ध कला का प्रदर्शन किए। इस दौरान अलग-अलग अखाड़े के युवाओं की टोलियां ढोल-ताशे बजाकर प्रदर्शनकारियों के हौसले बुलंद करते रहे। जुलूस तहसील तिराहे होते पंचदेव मंदिर के पास पहुंचा, जहां युवाओं द्वारा जोशो-खरोश से मातम कर साईं चौक के अलम मिलान की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद जुलूस शाह चौक पहुंच फ़ातेहाख्वानी के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर नागेश सिंह, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के जिम्मेदारों से खुद जुलूस में चलते हुए जुलूस रूट और जुलूस के दौरान परंपरागत ढंग से पूरी की जाने वाली रस्मों की जानकारी लेते रहे। इस अवसर पर बनारसी साह, फतेहमुहम्मद खान, एजाजुल हुदा, तालिब अली, शरफू खान, अलीराजा हवारी, बच्चा खान, इम्तियाज अहमद, जोखन खलीफा, अफसार अहमद, फिरोज खलीफा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान