सोनभद्र

केंद्रीय जल आयोग की टीम ने कनहर परियोजना का लिया जायजा

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। केन्द्रीय जल आयोग के मुख्य अभियंता विवेक त्रिपाठी, निदेशक सुमेश कुमार व् उप निदेशक कमलेश कुमार एवं बांध सुरक्षा संगठन के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह व केन्द्रीय मृदा/पदार्थ परीक्षण एवं अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डा मनीष गुप्ता की टीम के साथ शुक्रवार को अचानक अमवार फिल्ड हास्टल पहुंचे| वहां इस टीम की आगवानी परियोजना के मुख्य अभियंता हर प्रसाद एवं अधीक्षण अभियंता सीमांत अग्रवाल व् दीपक कुमार ने अपनी टीम के साथ की| इसके पश्चात केन्द्रीय टीम सीधे मुख्य बांध पर पहुंची| वहां चल रहे कार्यो का जायजा लिया| वैज्ञानिकों की टीम ने निर्माण कार्य में प्रयोग किये गये निर्माण सामग्री एवं अन्य उपकरणों की जांच पड़ताल अपने मानक के अनुसार किया| इसके पश्चात बांध सुरक्षा संगठन से जुड़े लोग अपने मानको की पड़ताल घंटो करते रहे| करीब चार से पांच घंटे चले स्थलीय निरीक्षण के लिए आई टीम ने स्पिलवे के साथ तीन दशक पूर्व निर्मित मिट्टी बांध की भी कई तरह से जांच पड़ताल किया| इसके पश्चात फिल्ड हास्टल में टीम ने परियोजना के मुख्य,अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंताओ से बिन्दुवार पूछताछ कर उनके जबाव नोट करते रहे| पत्रकारो के सवाल का जबाव देते हुए श्री त्रिपाठी ने बताया कि यह परियोजना इस क्षेत्र के लिए अहम् है| इसके निर्माण में धन की कमी आड़े नही आएगी| निर्माण कार्य की भी स्थिति ठीक ठाक देखने को मिली है| रिपोर्ट के बाबत किये गये सवाल को टालते हुए कहा कि पूरी टीम यहां से लिए गये विभिन्न नमूनों की जांच पड़ताल के बाद यथाशीघ्र अपनी रिपोर्ट तकनीकी अभियंता समिति की आगामी दिनों में होने वाली बैठक के पूर्व सौपने की बात बताई| इस मौके पर अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, एसपी चौधरी, राम आशीष, सहायक अभियन्ता टीएन झा, रवि श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा समेत तमाम अभियंता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान