सोनभद्र

डायरेक्टर के 11 सीट के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में

सात लोगों ने पर्चा लिया वापस

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय समिति के ग्यारह डायरेक्टर पद के लिए शुक्रवार को नामांकन वापसी के दरम्यान 7 लोगों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब सिर्फ 20 लोग मैदान में हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए एआरओ ओमप्रकाश जैसवार ने बताया कि 28 प्रत्याशियों में 4 ने डबल सेट और 24 ने सिंगल सेट कुल 32 सेट नामांकन फार्म दाखिल किये थे।
शुक्रवार को नामांकन वापसी के दरम्यान 7 लोग सेकरार, आलमचंद, मंजू, चौरसिया देवी, रामनरेश, शाहनवाज खान व रमीज ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जबकि चार अन्य लोगों ने अपना दूसरा सेट का पर्चा भी वापस ले लिया। वहीं अनुसूचित जनजाति कोटे से दुद्धी विकास खण्ड के संस्थागत प्रत्याशी देवता सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। आगे 31 जुलाई को मतदान व परिणाम की घोषणा की जायेगी। इसके बाद 1 अगस्त को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले डेलीगेट्स का चुनाव होगा।इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीओ दद्दन प्रसाद गोंड़, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा प्रभारी संजय सिंह समेत के अधिकारी डटे रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान