सोनभद्र

आदर्श नगर रोड के शिव मंदिर के सामने ग्लो ब्यूटी पार्लर एवं श्रृंगार स्टोर का हुआ शुभारंभ

विंधमगंज/ सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

विंढमगंज थाना क्षेत्र के आदर्श नगर रोड के शिव मंदिर के सामने ग्लो ब्यूटी पार्लर एवं श्रृंगार स्टोर का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। उदघाटन बुटवेढवा ग्राम प्रधान तारा देवी ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि विंढमगंज जैसे छोटी जगह में इस तरह का प्रतिष्ठान खुलने से यहां की महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा। अब उन्हें कही बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बिडीसी नेहा जायसवाल ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाओं को आगे लाने के लिए वह तत्पर हैं। ब्यूटी पार्लर की संचालिका शालू जायसवाल ने केक काट कर कहा कि ग्राहकों की सेवा ही उनका एकमात्र उद्देश्य है। ब्यूटी पार्लर एयर कंडीशनर युक्त है ,आधुनिक मशीनें द्वारा मसाज, हेयर कटिंग, मेहंदी, दुल्हन सज्जा आदि का काम किया जाएगा हमारे यहां ब्रांडेड व उच्च क्वालिटी के कॉस्मेटिक मिलेंगे और अपील की कि एक बार हमारे ब्यूटी पार्लर में आकर सेवा का मौका दें।
इस मौके पर रुपा गुप्ता, संगीता देवी, सुमित्रा देवी ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता ,उदय जयसवाल ,भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी ,विकास जायसवाल, अंकित कुमार, संतोष जायसवाल,ओम रावत,अरविंद गुप्ता, विशाल शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान