सोनभद्र

रेंजर ने अवैध खनन कर डंप बालु को उठवाया

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) वन रेंज के अंतर्गत कनहर नदी के किनारे बसा गांव देवड़ी, हरपुरा, बैरखड,धोरपा,हुमेलदोहर,पकरी व मलिया नदी के किनारे बसा गांव फुलवार, जोरुखाड़,पतरीहा से रात के अंधेरे में दर्जनों की संख्या में अवैध ट्रैक्टर के द्वारा बालू खनन करके जगह जगह डंप किया जा रहा हैं जिसकी सूचना पर रेंजर ने फुलवार ग्राम पंचायत के अंतर्गत डंप बालू को सीज करते हुए उठाकर वन कार्यालय ले जाया गया। रेंजर इमरान खान ने बताया कि वन रेंज के अंतर्गत मलिया नदी व कनहर नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायतों से बालू संबंधित सूचना मिला करती थी जिस के क्रम में आज फुलवार ग्राम पंचायत में डंप किए हुए 6 घन मीटर लगभग 2 टिपर बालू को उठवा कर रेंज कार्यालय लाया गया है तथा अवैध बालू खनन करके डंप करने वालों के खिलाफ वन अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है साथ ही साथ वन दरोगा सर्वेश सिंह को वन रेंज में डंप किए हुए बालू की निगरानी करने के लिए सख्त हिदायत दिया गया है। जल्द ही डंप करने वाले बालू खनन माफिया भी वन विभाग के गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त... जीवन बचाने की मुहिम में आगे आया इनर व्हील क्लब, 10 यूनिट रक्त किया गया संग्रह सीएचसी में एएनएम की हुई भावभीनी विदाई महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष संतोष कुमार से मिले भीम आर्मी पदाधिकारी व पत्रकार, क्षेत्रीय समस्याओं पर हुई चर्चा एमपी से छत्तीसगढ़ जा रहे भारी मात्रा मे शराब जायलो कार के साथ आरोपी को प्रणय प्रसून ने किया गिरफ्तार विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक, 9 अगस्त को आरंगपानी में होगा भव्य आयोजन आईजीआरएस शिकायत निस्तारण में सोनभद्र पुलिस प्रदेश में नंबर-1
Download App