सोनभद्र

97.20% अंक पाकर कुमारी प्रीति जायसवाल ने जिला में टाप कर अपने क्षेत्र का बढ़ाया मान

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी के जिगनहवा गांव निवासी अजय जायसवाल की पुत्री कुमारी प्रीति जायसवाल डीएवी रिंहदनगर की कक्षा 10 वी छात्रा ने अपने स्कूल में 97.20% अंक अर्जित कर पुरे जिला में टाप करके अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रौशन किया है।पुरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के जिगनहवा गांव निवासी अजय जायसवाल की पुत्री कुमारी प्रीति जायसवाल डीएवी पब्लिक स्कूल रिंहद नगर बीजपुर में कक्षा 10 वी की छात्रा है। वह अपने घर से प्रतिदिन बीजपुर आती जाती है अपने कठीन परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल की है कुमारी प्रीति के पिता अजय जायसवाल अपने गांव में रोजगार सेवक है वह अपने बच्चों को शिक्षा देने के लिए कठीन परिश्रम करके अपनी बच्ची को उच्च शिक्षा देने के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल रिंहद नगर बीजपुर में दाखिला दिलाया। कुमारी प्रीति बचपन से ही पढ़ने में तेज थी।जब इस सम्बन्ध में अजय जायसवाल से बात किया गया तो उन्होंने भावुक होकर बताया कि मुझे अपनी पुत्री पर गर्व है उसने हमारा ही नहीं पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है।हमारी इच्छा है कि हमारी बिटिया आई ए एस बन कर जिला का नाम रौशन करें।
इस सम्बन्ध में कुमारी प्रीति जायसवाल से बात किया गया तो उसने कहा कि हमारी उपलब्धि हमारे परिवार व गुरु जन गण के आशिर्वाद से प्राप्त किया है। और हमारा लक्ष्य आई ए एस बन कर देश की सेवा करने की है।इस अवसर पर समाज सेवी सतीश जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कुमारी प्रीति जायसवाल को घर जाकर मिठाई खिलाकर बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App