सोनभद्र

नाबालिक बच्ची का अपहरण से मचा हड़कंप

विंढमगंज /सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह ग्राम पंचायत में कोन रोड रेलवे क्रॉसिंग से पहले अंग्रेजी शराब की दुकान के पास से अपने नाना के घर के पास खेल रही एक नाबालिग लड़की का अपहरण आज सुबह लगभग 8:00 बजे किए जाने की सूचना नाबालिक लड़की के नाना उमाशंकर पासवान ने थाने को दिया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर श्याम बिहारी ने मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सलैयाडीह ग्राम पंचायत में कोन रोड जाने वाली सडक मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से पहले अंग्रेजी शराब की दुकान के पास उमाशंकर पासवान का रहायशी मकान है अपने नाना के घर के पास खेल रही रागिनी कुमारी उम्र लगभग 8 साल को एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने अपहरण करने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर लड़की के नाना उमाशंकर पासवान व मामा धर्मेंद्र पासवान से घटना के बाबत पूछताछ के साथ साथ स्थानीय व्यापारियों के घर पर लगे रोड की ओर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। अपहृत नाबालिक लड़की रागिनी कुमारी के नाना उमाशंकर ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि मैं अपनी पुत्री पुष्पा देवी की शादी बीते लगभग 10 वर्ष पूर्व झारखंड राज्य के डंडई थाना अंतर्गत जरही ग्राम पंचायत निवासी श्री राम पासवान पुत्र मोहित पासवान के साथ किया था। परंतु कुछ दिनों के बाद मेरी पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मैं अपनी पुत्री को अपने घर ले आया तथा उक्त मामले में दुद्धी के सक्षम न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आज सुबह लगभग 8:00 बजे रागिनी व रिशु दोनों घर के पास ही खेल रहे थे इसी बीच एक मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों ने रागिनी का अपहरण कर लिया रागिनी को मोटरसाइकिल पर ले जाता देख रागिनी का छोटा भाई रिशु ने दौड़ कर अपने घर में अपनी मां को बताया है की दीदी को एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उठाकर ले गया। जिस पर मै व मेरा पुत्र धर्मेंद्र कुमार आस पास व मोटरसाइकिल से कुछ दुर तक खोजबीन किया परंतु नहीं मिला।
मेरा दमाद श्री राम पासवान मेरा पुत्र धर्मेंद्र के मोबाइल पर 2 दिन पूर्व फोन करके कहा था कि मेरी पुत्री रागिनी का आज 24 जुलाई को जन्मदिन है उसे मेरे पास पहुंचा दो उसका जन्मदिन मनाना है जिस पर धर्मेंद्र पासवान ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है मैं कुछ नहीं कह सकता।
लगभग 2 वर्ष पूर्व में भी मेरा दमाद श्री राम पासवान मेरा नाती रिशु उम्र लगभग 5 वर्ष को भी बिना बताए लेकर भाग गया था जिस पर झारखंड पुलिस के द्वारा मेरे नाती को वापस दिलाया गया था। मुझे आशंका है कि पुनः मेरी नातिन का अपहरण मेरे दामाद के द्वारा ही किया गया होगा।
वही इंस्पेक्टर श्याम बिहारी ने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है तथा उक्त मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है तथा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द रागनी को खोज निकाला जाएगा।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App