सोनभद्र

गुप्तकाशी दर्शन यात्रा काशी विश्वनाथ जलाभिषेक के साथ हुआ पूर्ण

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) पंच तत्व की रक्षा के लिए प्रकृति संस्कृति पर्यावरण एवं पर्यटन विकास के लिए निकलने वाले सोनभद्र के सभी प्राचीन पर्यटन स्थलों इत्यादि का दर्शन करते हुए 622 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर काशी में मां गंगा का स्नान व बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर गुप्तकाशी दर्शन यात्रा पूर्ण हुआ । गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे जी ने कहा कि 22 जुलाई को प्रातः गुप्तकाशी के शिवद्वार परी क्षेत्र के प्राचीन स्थलों का दर्शन कर यात्रा आगे चुनार दुर्गा देवी मंदिर व काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक कर पूर्ण हुआ । उन्होंने कहा कि गुप्तकाशी दर्शन यात्रा अपने सभी स्थलों पर यात्रा में साथ चल रहे विद्वान संतो द्वारा प्रतिशत संस्कृति एवं पर्यावरण पर ग्रामीणों के साथ गोष्टी एवं जागरूकता अभियान भी चलाया जिसका बहुत ही सकारात्मक अनुभव प्राप्त हुआ साथी साथ सोनभद्र का पर्यटन विकास होने से जहां भारी मात्रा में रोजगार सृजन होगा और अपने जनपद का नाम देश-विदेश में प्रकाशित होगा गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने यात्रा में साथ चल रहे सभी संतों एवं सभी व्यवस्थापक ओं का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया । यात्रा के समापन पर ट्रस्ट के संपादक प्रमुख धर्मेंद्र कुमार राजू ने संतो को पौधा वितरित कर पर्यावरण का संदेश दिया

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान